छतीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर डबल मर्डर में बड़ा खुलासा : आरोपियों के साथ आरक्षक भी था शामिल, एसपी ने किया बर्खास्त

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुए डबल मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या में कोतवाली में पदस्थ आरक्षक प्रदीप साहू भी शामिल था। इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनके साथ आरक्षक की सांठ-गांठ थी। मामले के खुलासे के बाद एसपी प्रशांत ठाकुर ने आरोपी आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया। 

ये है पूरा मामला 

उल्लेखनीय है कि, 13 अक्टूबर को सूरजपुर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर एक स्थानीय बदमाश कुलदीप साहू ने उनकी पत्नी और बेटी की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी। घर के भीतर ही मर्डर करने के बाद दोनों की लाश अर्धनग्न अवस्था में घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर फेंक नहर के पास खेत में फेंक दिया था। आरोपी बदमाश कुलदीप साहू ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। 

आरोपी को पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार 

उक्त घटना के बाद सोमवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय में बड़ा बवाल मचा था। आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी कर दी थी। कई जगहों पर पुरानी गाड़ियों और कबाड़ में आग लगा दी गई। बदमाश कुलदीप साहू के घर को भी शहरवासियों ने फूंक दिया। वहीं उग्र भीड़ ने SDM को दोड़ाया तो उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और दो दिन बाद झारखंड की ओर से आ रही यात्री बस से पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!