कोंडागांव

कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में बहुप्रतीक्षित कोण्डागांव बाई पास पर गति तेज से कार्य करने जारी किये निर्देष

कलेक्टर द्वारा ली गई समय सीमा की बैठक जनहित के प्रकरणों को त्वरित गति से निपटारा करने के लिए कलेक्टर ने दिये निर्देष कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विभाग प्रमुखों को जनहित के प्रकरणों को त्वरित गति से निपटारा करने के निर्देश दिये गये।समय सीमा बैठक में लंबित आवेदनों में समस्त विभागों के कुल 30 आवेदन मिले। इनमें जिले के अतिसंवेदन शील क्षेत्रों में बेहतर विकास की प्रक्रिया के तहत् चरण बद्ध कार्य किये जाने के लिए स्थलों का चिन्हांकन, तहसील मुख्यालय में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन, राजस्व अभिलेख में दर्ज वन अधिकार मान्यता पत्र धारकों की प्रविष्टि भूईया रिकार्ड में किये जाने, गोधन न्याय योजना अंतर्गत स्वालम्बी गोठानों का निर्धारण, उर्वरकों की वैकल्पिक व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट/सुपर कम्पोस्ट का क्रय के्रडिट पर कृषकों को उपलब्ध कराये जाने जैसे अनेक प्रकरण शामिल है।एजेण्डावार की गयी समीक्षा – कलेक्टर द्वारा एजेंडा क्रमवार सभी प्रकरणों के अद्यतन प्रगति की जानकारी अधिकारियों से चाही गई। इसके अलावा बैठक में शामिल अन्य मूद्दे जैसे जिले के सभी लोक सेवा केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने, कोरोना काल में राम जी स्व सहायता समूह द्वारा प्रदाय किये गये खाद्य सामग्री (उड़द दाल) का मूल्य भूगतान, जिला में शिक्षक स्थानांतरण, मांग संलग्नी करण, सुपोषण मित्रों का मानदेय भूगतान, शाला त्यागी बच्चों की जानकारी, थानों में महिला प्रसाधन कक्षों के लिये राशि स्वीकृत करने निर्देष दिये है।अब तेजी से होगा कोण्डागावं बाई पास का कार्य – नक्सली पीड़ित परिवारों के लिये बने पूर्ण आवासों में उनकी बसाहट, चारागाह में नेपियर घास का रोपण, ग्राम हाड़ीगांव में विद्यतु लाईन का विस्तार, जिले में बाई पास रोड़ के लिये भू अर्जन माॅनिटरिंग आदि के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने को कहा।षिक्षक व भवन विहीन स्कूलों की मांगी जानकारी – शिक्षा विभाग से संबंध में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक विहीन, एकल शिक्षक शालाओं के अलावा जर्जर शालाओं के स्थानों नये भवन के निर्माण संबंधी जानकारी उनके समक्ष आगामी बैठक में रखे जाये । साथ ही उन्होंने कहा कि आश्रमों छात्रावासों में शौचालय, बिस्तर, मच्छरदानी, नहाने धोने के साबून, विद्युत व्यवस्था, फर्निचर जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन शीघ्र ही किये जाये ताकि समय रहते इसकी पूर्ति की जा सके।मौजूद रहे ये – बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएन कश्यप सीएमएचओ डाॅ टीआर कुंवर, सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!