छतीसगढ़जशपुर

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार : बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रही थी, घायल आरोपी का इलाज जारी, साथी फरार

crashed car

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर आ रही एक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार एक युवक को निकालकर बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका साथी युवक फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार में ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर उनकी कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार एक युवक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं साथी फरार हो गया। अस्पताल में भर्ती युवक अभी तक बेहोश है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, इस कार में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा भरा हुआ था। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!