छतीसगढ़रायगढ़

तस्करी कर ले जा रहे थे 98 मवेशी: सात तस्कर पहुंच गए जेल…

Raigarh News: तस्करी कर ले जा रहे थे 98 मवेशी: सात तस्कर पहुंच गए जेल...

रायगढ़ न्यूज धमाका – पशु तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे 98 मवेशियों को बचा लिया है। इसके साथ ही तस्करी में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की टीमों ने यह कार्यवाही की है।

पुलिस चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई दौरान जोबी जंगल क्षेत्र में दबिश दी। यहां दिलहरण यादव (31) और छेडु साहू (60) नामक दो आरोपी बिना दस्तावेज, चारा-पानी के मवेशियों को डंडों से पीटते हुए जंगल में ले जाते हुए पकड़े गए। इनके कब्जे से

22 मवेशी, कीमत करीब एक लाख 10 हजार रुपए जब्त किए गए।

ग्राम काफरमार के पीछे छेराबंदी कर रेड करने पर 05 व्यक्ति कृषक पशुओं को मारते पीटते रस्सी से बांधकर हांकते ले जाते मिले जिन्हे पकडकर पुछताछ करने पर अपना नाम रिकी काठे पिता रामलाल उम्र 38 साल, तोरन टण्डन पिता मंगल राम उम्र 40 साल, मनहरण कुमार टण्डन पिता बाबुलाल उम्र 27 साल, गणेश कुर्रे पिता छेदी उम्र 50 साल सभी निवासी वार्ड नं0 कसेरपारा सक्ती, भुरू सतनामी वार्ड नं0 01 कसेरपारा सक्ती बताये जिनके कब्जे से कुल 41 नग मवेशी जुमला कीमती 2 लाख रूपया को मुक्त कराया गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया (चौकी जोबी) में अप.क्र. 230/2025 एवं 231/2025 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रैरूमाखुर्द चौकी की कार्रवाई: तस्करों से 35 मवेशियों को कराया मुक्त

उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार के नेतृत्व में, रैरूमाखुर्द पुलिस ने माझापारा-चरखापार मार्ग के जंगल क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग गये । पुलिस ने 35 मवेशियों को मुक्त कराया, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में अप.क्र. 108/2025 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!