छतीसगढ़राजनांदगांव

डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा, माँ बम्लेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी, बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री थे सवार…

Chhattisgarh News: डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा, माँ बम्लेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी, बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री थे सवार...

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर सामने आई है। डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी मंदिर के रोपवे ट्राली गिर गई। हादसे में भाजपा नेता घायल हो गये। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्राली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल बैठे थे। इस हादसे में भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है। जानकारी मिली है कि मेंटेनेस में लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बीजेपी के अन्य नेताओ के साथ डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे। दोपहर में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद सभी नेता रोपवे में नीचे जाने के लिए बैठे ही थे। इसी दौरान रोपवे के चालू होते ही एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया।

गनिमत रही कि रोपवे एग्जिट गेट के पास ही गिरी। अगर उचाईं से गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे के दौरान ट्राली में छह लोग सवार थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!