छतीसगढ़भिलाई

पोल से टकराई कार, लड़का-लड़की की मौत

भिलाई न्यूज धमाका – दुर्ग जिले के भिलाई में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार लड़का-लड़की की मौके पर मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को मरचुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के मुताबिक नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू पिता संतोष साहू (28 साल) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद पिता महेंद्र कुमार (27 साल) रिट्ज कार CG 07 MA 2307 में घूम रहे थे। दोनों आपस में दोस्त हैं।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि दुर्घटना सोमवार भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार को चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग मॉल रोड से कुरुद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें आलोक और पूजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मरचुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमार्ट कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!