छतीसगढ़बिलासपुर

नशा छोड़ने के लिए डांटती थी बुआ, भतीजे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ की शराब पार्टी, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार 

बिलासपुर न्यूज धमाका – न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत को छुड़ाने के लिए फटकारने पर भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने मृतिका के सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक,  मुख्य आरोपी नाबालिग भतीजा नशे की लत के चलते अक्सर घर में फटकार का सामना करता था. बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई. 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से मृतका के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. 

सोने की माला बेचकर की शराब पार्टी 

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर उसे बेच दिया. माला बेचने से मिली रकम से उसने मोबाइल खरीदा और नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, सोने की तीन पत्ती माला और अपराध में उपयोग की गई बाइक को जप्त कर लिया है. तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!