छतीसगढ़बिलासपुर

अपोलो हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की दुर्दशा पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, निगम आयुक्त और राज्य शासन से मांगा जवाब

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है और इस पर जनहित याचिका के तहत सुनवाई शुरू की है. कोर्ट ने निगम आयुक्त और राज्य शासन से जवाब तलब किया है.

दरअसल, बीते मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा अपने व्यक्तिगत काम से अपोलो हॉस्पिटल रोड की ओर गए थे. यहां सड़क की दुर्दशा और खराब ट्रैफिक व्यवस्था देखकर उन्होंने स्व संज्ञान लिया. आज इस मामले में डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई.

इस दौरान कोर्ट ने कहा कि शहर से जुड़ा हुआ लिंगियाडीह 6 साल पहले निगम में शामिल हो चुका है, लेकिन यहां की हालत गांवों से भी बदतर है. जर्जर और गड्ढों भरी सड़क देखने पर लगता है कि काम ही नहीं हुआ. सबसे महत्वपूर्ण बात यहां सामने ही एसईसीएल मुख्यालय से जुड़ी कॉलोनी और आगे अपोलो अस्पताल भी है, इस कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!