छतीसगढ़अंबिकापुर

रिश्वतखोर पटवारी: हर काम के लिए मांगता है पैसा और मुर्गा-बकरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

अंबिकापुर न्यूज धमाका – पोड़ी कला गांव के ग्रामीण रिश्वतखोर पटवारी से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी काम कराने के नाम पर रिश्वत के तौर पर रुपए, मुर्गा, बकरा मांगता है। इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की है।

दरअसल पोड़ी कला गांव में पटवारी अगस्तुक लकड़ा 3 साल से पदस्थ है। पटवारी से गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटे से छोटे काम के लिए पटवारी पैसे की डिमांड करता है। डिमांड पूरा करने के बाद भी वह काम नहीं करता है। इससे गांव के लोगों को पटवारी कार्यलय का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है।

शिकायतकर्ता मनोज वेक ने बताया कि पिता के नाम की त्रुटि होने पर पटवारी द्वारा 5 हजार की डिमांड की गई थी, जिसे पूरा करने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया। वहीं लालबहादुर का कहना है कि 4 भाई में जमीन नापने के लिए 32 हजार रिश्वत लिया, इसके बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया। गांव के लोग पटवारी की रिश्वतखोरी से परेशान हैं।

इस मामले में एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि पोड़ी कला के ग्रामीणों ने पटवारी अगस्तुक लकड़ा के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!