बिलासपुरछत्तीसगढ

पोस्टर को फाड़ने पर दोनों पक्ष भिड़े

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- तोरवा क्षेत्र के लालखदान में रहने युवक ने अपने मोबाइल दुकान के पोस्टर को फाड़ने वाले का वीडियो वाट्सएप पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने आपत्ती करते हुए मोबाइल दुकान संचालक से विवाद किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

तोरवा क्षेत्र के लालखदान में रहने वाले जीवन कुमार प्रजापति जय माता दी नाम से मोबाइल दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात मोहल्ले में रहने वाले सरोज यादव ने उनकी दुकान के सामने लगे मोबाइल कंपनी के पोस्टर को फाड़ दिया था। दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद थी।

उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज कई वाट्सएप गु्रप में वायरल कर दिया। रविवार की शाम वे अपने दुकान पर थे। इसी दौरान सरोज यादव, रोहित साहू, उदय यादव अपने साथियों के साथ वहां आए। उन्होंने वीडियो वायरल करने की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देकर दुकान संचालक से मारपीट की।

इस दौरान वहां मौजूद उनके पिता मोहन लाल, भाई हेमंत व रितिक बीच-बचाव के लिए आए। युवकों ने उनसे भी मारपीट की। इधर सरोज की बहन लता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सहेली ने वीडियो की जानकारी दी। इस पर वह अपनी मां रेखा यादव के साथ जीवन के दुकान में वीडियो के संबंध में बात करने के लिए गई थी।

इस पर जीवन ने गाली-गलौज करते हुए युवती और उसकी मां से मारपीट की है। दोनों की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!