छतीसगढ़बिलासपुर

पति-पत्नी आत्महत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महामाया कोसा बुनकर समिति का अध्यक्ष उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

 बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में करीब एक महीने पहले हुए दंपति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीष कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सतीष देवांगन मृतक पति-पत्नी को उधार की रकम वापस करने के लिए प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया.

मृतक परसराम देवांगन और उनकी पत्नी पार्वती देवांगन रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम के देवांगन सामुदायिक भवन में रहकर बुनाई का काम करते थे. बीते 27-28 सितंबर की रात को दोनों ने सामुदायिक भवन के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की.

इस दौरान पुलिस को पता चला कि महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीष कुमार देवागंन ग्राम लखराम से मृतक ने 20000 रूपये उधार लिया था, जिसे लेकर वह मृतक दंपति को प्रताड़ित कर रहा था. जिसकी वजह से परसराम ने अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. जांच में आत्महत्या के लिए करने मजबूर करने की बात सामने आने पर सतीश देवांगन को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!