छतीसगढ़दुर्ग

आबकारी विभाग की टीम का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त… मौके पर 15 भट्टियां मिली, खेत के रास्ते भागे आरोपी

दुर्ग न्यूज धमाका – आबकारी विभाग ने महुआ शराब और लाहन के अवैध बिक्री के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल 2025 को प्रातः गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण के अन्तर्गत ग्राम घोरारी में अवैध शराब के निर्माण/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 200 लीटर महुआ शराब तथा 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 2,30,000 रूपये है। खेत के रास्ते अज्ञात आरोपीगण भाग निकले मौके पर 15 भट्टियां मिली, जिसे नष्ट किया गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी अनुसार प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भोजराम रत्नाकर, गीतांजलि ताराम मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, प्रह्लाद राजपूत, आरक्षक देव प्रसाद पटेल ,अशोक वर्मा ,संदीप तिर्की एवं ड्राइवर राजू धनराज, दुर्गेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!