छतीसगढ़दुर्ग

नेवई डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, देर रात तक चला रेस्क्यू, SDRF ने निकाला शव

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के नेवई डैम में बुधवार रात एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। 17 साल का अरविंद कोसले, जो भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड 24 कैंप 1 का रहने वाला था, अचानक डैम में डूब गया।

सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रेस्क्यू चलता रहा, उम्मीदें टूटती और जुड़ती रहीं।

एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डूबने की खबर मिलते ही टीम को रवाना किया गया। टीम प्रभारी ईश्वर खरे के नेतृत्व में राजू महानंद, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, महेश गंधर्व, दिलीप कुमार, रमेश कुमार और विनय यादव ने कई घंटे तक पानी में डाइव लगाकर शव की तलाश की।

आख़िरकार घंटों की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया। नेवई थाना पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूछताछ कर रही है कि अरविंद डैम तक कैसे पहुंचा और किन हालातों में ये हादसा हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!