छतीसगढ़रायपुर

अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर से 4 लाख 40 हजार रुपए, मोबाइल और एक्टिवा लूट ले गए

Manager Mahaveer Sharma

रायपुर न्यूज धमाका –  रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात चार बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर महावीर शर्मा से 4 लाख 40 हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने मैनेजर को लूटने के साथ उसकी बुरी तरह पिटाई भी कर दी। 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!