
फरसगांव न्यूज़ धमाका – नेशनल हाइवे 30 पर शुक्रवार को फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन की गाड़ी एक बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और मोना सेन स्वयं घायल हो गईं।

घायल घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मोना सेन ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी ही गाड़ी से दोनों घायल युवकों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
शोक कार्यक्रम में जा रही थीं मोना सेन
जानकारी के अनुसार, मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में भाग लेने फरसागुड़ा जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व धरसींवा विधायक देवजी भाई पटेल और पूर्व कवर्धा विधायक भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
