छतीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात: सीएम साय दाढ़ी में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

सीएम साय दाढ़ी में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

बेमेतरा न्यूज धमाका – सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धार्मिक आस्था और विकास कार्यों की श्रृंखला में व्यस्त कार्यक्रम पर निकल पड़े हैं। दिन की शुरुआत भोरमदेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन और कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ हुई। इसके बाद वे सीधे बेमेतरा जिले के लिए रवाना हुए, जहां वे 102 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।


मुख्यमंत्री का दिनभर का दौरा कार्यक्रम

  • सुबह 9:30 बजे – सीएम साय रायपुर हेलीपैड से कवर्धा के लिए रवाना हुए।
  • 11:00 बजे – भोरमदेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
  • 12:00 बजे – मंदिर दर्शन के बाद कबीरधाम सर्किट हाउस में विश्राम किया।
  • दोपहर 3:00 बजे – कवर्धा से हेलीपैड द्वारा बेमेतरा के लिए प्रस्थान।
  • 4:30 बजे – वापस रायपुर पहुंचकर मंत्रालय (महानदी भवन) में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।

102 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा बेमेतरा जिले के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक है। वे यहां 102 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। ये कार्य शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ और नगरीय निकायों से संबंधित हैं।


नवागढ़ के दाढ़ी में आमसभा को करेंगे संबोधित

सीएम साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दाढ़ी नगर पंचायत में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां वे जनता से सीधा संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और भविष्य की विकास योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।


धार्मिक आस्था और प्रशासनिक ऊर्जा का अद्भुत संगम

श्रावण सोमवार के इस दिन मुख्यमंत्री साय ने एक ओर जहां धार्मिक श्रद्धा के प्रतीक भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं दूसरी ओर बेमेतरा के निवासियों को करोड़ों की सौगात देकर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। लगातार दूसरी बार कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्होंने आस्था और सम्मान की अनूठी मिसाल पेश की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!