मुंबईखेल

विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने किया इमोशनल पोस्ट, जानिए धोनी को लेकर क्या कहा

मुंबई न्यूज़ धमाका //  विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है, जिसके बाद उनकी पत्नी बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में अनुष्का ने विराट की कप्तानी के साथ महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया है. साथ उन्होंने दाढ़ी सफेद होने का एक किस्सा भी शेयर किया है. उन्होंने यह बताया कि जब विराट को धोनी के संन्यास लेने के बाद कप्तान बनाया गया था, तब उनके बीच क्या बातचीत हुई थी.

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए लेटर में लिखा मुझे 2014 का वह दिन याद है, जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है, क्योंकि एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. उन्होंने धोनी का जिक्र करते हुए लिखा मुझे याद है एमएस आप और मैं उस दिन बाद में चैट कर रहे थे और धोनी ने मजाक में कहा था कि आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी ग्रे होने लगी है.

अनुष्का ने लिखा कि हम सभी इस पर खूब हंसे थे. उस दिन के बाद से मैंने आपकी दाढ़ी को ग्रे होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है. मैंने आपके अंदर बहुत ज्यादा ग्रोथ देखी है. और हां, मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपकी ग्रोथ पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर बहुत गर्व है, लेकिन आपने अपने अंदर जो ग्रोथ हासिल की है, उस पर मुझे अधिक गर्व है.

अनुष्का ने यह भी कहा कि दिखावा करना तुम्हारा दुश्मन रहा है और मेरी नजरों में तुम्हारी यही बात तुम्हें महान बनाती है. यही तुम्हारी प्योरनेस है. जिसमें कहीं भी कोई चापलूसी नहीं. हर कोई इस बात को समझ भी नहीं सकता. मैंने पहले भी कहा है कि वो लोग धन्य हैं जो तुम्हें ठीक तरह से जान पाए हैं. तुम पर्फेक्ट नहीं हो और तुम्हारे अंदर भी कमियां हैं.

तुमनें इन्हें कभी भी छिपाया नहीं है. तुमने हमेशा जो सही लगा उसी का साथ दिया. तुमने हमेशा कठिन को चुना.  तुमने कभी किसी चीज के लिए भीख नहीं मांगी. इस पोजिशन के लिए भी नहीं. जब कोई किसी चीज को कस के पकड़ लेता है वो उस तक सिमट कर रह जाता है. और MY LOVE, तुम तो असीमित हो. हमारी बेटी अपने पिता के इस 7 साल की सीख को देखेगी. तुमने अच्छा किया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!