छतीसगढ़कोरिया

अवैध धान पर कार्रवाई : मप्र से लाया गया था 3 हजार 665 बोरी धान, खरीदी केन्द्रों में की जा रही थी खपाने की कोशिश

कोरिया न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में धन खरीदी वर्ष 2024-25 के तहत अन्य राज्यों के धान को खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद एक्शन लेते हुए अवैध धान के खिलाफ राजस्व एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश से रात में वाहनों में लाए गए कुल 295 बोरी धान को वाहन सहित जब्त किया गया।

दरअसल भरतपुर अनुविभाग में धान खरीदी वर्ष 2024-25 के तहत दूसरे राज्य के धान को विभिन्न खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिश की जा रही थी। 
धान खरीदी 2024-25 की नीति के अनुसार और अवैध धान के खिलाफ राजस्व एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान अनुविभाग से सटे मध्यप्रदेश से लाए गए कुल 295 बोरी धान सहित वाहन को जब्त किया। जिसे कुवांरपुर थाना पुलिस चौकी और जनकपुर थाने में सुपुर्द किया गया।

गोदामों में छुपाकर रखा गया था अवैध धान 

कार्रवाई के इसी क्रम में अन्य राज्य से लाए गए धान को विभिन्न गोदामों और घरों में छुपाकर रखा गया था। संयुक्त दल ने कुल 3359 बोरियों (35-40 किलो प्रति बोरी) को जब्त कर वहीं सुपुर्दगी में दे दिया। इस प्रकार संयुक्त कार्यवाही के अंतर्गत कुल 3 हजार 654 बोरी धान को अवैध रूप से खरीदी केंद्रों में खपाने से रोका गया। पूरी कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार भरतपुर, खाद्य निरीक्षक और खाद्य निरीक्षक कोटाडोल के संयुक्त दल ने की। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!