छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली दवाई बेचने जा रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में दवाएं जब्त

मनेन्द्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के पुलिस लगातार अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से  120 शीशियां वाली प्रत्येक 100 एमएल ओनेरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। जिसकी कीमत 21 हजार 6 सौ रूपए बताई जा रही है। वही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दो युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर अवैध रूप से नशीली दवाई की ब्रिकी करने के लिए जनकपुर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घोरथरा मेन रोड पुलिया के पास नाकाबंदी कर 46 वर्षीय अनवर अली उर्फ पप्पू खान औपकड़े गए आरोपियों के कब्जे से  120 शीशियां वाली प्रत्येक 100 एमएल ओनेरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। जिसकी कीमत 21 हजार 6 सौ रूपए बताई जा रही है। वही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। उसके साथी 33 वर्षीय अजय सिंह बघेल को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए जेल भेज दिया गया। 

नशे पर सख्ती

पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि,  नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसने के लिए दिए गए निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस तरह की सख्त कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन से ऐसे प्रयासों को लगातार जारी रखने की अपील की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!