छत्तीसगढदुर्ग

तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर,गड्ढे में जा गिरा

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- ग्राम भोथली पहुंच मार्ग पर तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना में कार में सवार 65 वर्षीय प्रहलाद गंगराले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे 33 वर्षीय पुत्र सेवंत कुमार बाल-बाल बचे। यह घटना रात की बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची। जहां कार में फंसे 65 वर्षीय प्रहलाद गंगराले को किसी तरह कार से बाहर निकाला। जानकारी मुताबिक गुरूर विकासखंड के ग्राम तिलखैरी निवासी सेवंत कुमार अपने पिता प्रहलाद गंगराले के साथ नारायणपुर से वापस गृहग्राम तिलखैरी में आ रहे थे।

तभी ग्राम भोथली के करीब हादसा हो गया। कार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होने के बाद सबसे पहले पेड़ से टकराई। जिसके बाद पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। मंगलवार सुबह 11 बजे इस घटना में दम तोड़ने वाले प्रहलाद गंगराले के शव को गुरूर स्थित मरच्यूरी में पीएम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की गुरूर पुलिस जांच कर रही है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!