

दुर्ग न्यूज धमाका – जिला अस्पताल में उस समय खुशी मातम में बदल गई, जब एक नवजात बेटी को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद मां की मौत हो गई। कुम्हारी के कुगदा गांव निवासी आरती मारकंडे (पत्नी लोकेश मारकंडे) ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन दोपहर तक उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के तुरंत बाद आरती को अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। डॉक्टरों के अनुसार आरती की बच्चेदानी फट गई थी, जिससे हालत गंभीर हो गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा, जिस पर परिजनों ने 6 यूनिट ब्लड का इंतजाम भी कर दिया।
आरती को ICU में भर्ती कर ऑपरेशन की अनुमति ली गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर आरती की जान नहीं बचा सके। पति लोकेश और सास यशोदा गायकवाड़ ने बताया कि घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
नवजात बच्ची स्वस्थ है, लेकिन मां की मौत के कारण परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। यह घटना जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और जटिल डिलीवरी मामलों में तैयारी पर भी सवाल खड़े कर रही है।
