छतीसगढ़रायपुर

15 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, लगातार संबंध बनाने वाला नगर निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महज 15 वर्ष की नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने 61 वर्षीय आरोपी कृष्णा हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जो रायपुर नगर निगम में कर्मचारी है। आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामला राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।डिलीवरी के बाद जब अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि युवती अविवाहित और नाबालिग है। संदेह गहराने पर अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीड़िता के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी बच्ची के जन्म के बाद ही मिली। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी नाबालिग बेटी इतनी बड़ी त्रासदी से गुजर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता के साथ लंबे समय से शारीरिक शोषण हो रहा था। बच्ची के जन्म ने इस पूरे अपराध का पर्दाफाश कर दिया।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी का नाम कृष्णा हरपाल (61 वर्ष) है, जो रायपुर नगर निगम में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपनी उम्र का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ धारा 376 (रेप) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!