मुंगेलीछत्तीसगढ

मुंगेली जिले के करील कुंडागाँव में 20 वर्ष बाद बिजली से हुआ रौशन

Story Highlights
  • जिले के बीजेपी नेत्री और जिला पंचायत सदस्य शीलु साहू के प्रयास से संभव हुआ है. ये बात हम नहीं बल्कि खुद ही गांव वाले कहते फिर रहे हैं. पिछले महीने उनके आगमन के दौरान गांव वालों ने उनके समक्ष समस्या रखी और उन्होंने आश्वासन देने के बजाय काम करने के बाद गांव वालों को बताया. वही बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता आर के चौहान का कहना है कि इस प्रकिया के लिए मुंगेली जिला कार्यालय से लेकर संभागीय व विभागीय सचिवालय से प्रॉसेज पूरा होने के बाद ट्रांसफर की स्वीकृति मिली है.

मुंगेली न्यूज़ धमाका /// जिले के करील कुंडा गांव के बच्चे भी उजाले में पढ़ पाएंगे. अब यहां के लोग भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपभोग कर सकेंगे. यहां रहने वाले लोगों के यहां न सिर्फ मेहमान बल्कि, अब लड़कों के लिए वैवाहिक रिश्ता भी आएगा. क्योंकि इस दिवाली इस गांव में बिजली आ गई है. अब हमेशा के लिए अंधेरों को दूर कर प्रकाशमान रहेगा गांव वाले बताते हैं कि लो वोल्टेज की समस्या यहां इस कदर थी कि विद्युत प्रवाहित तार को छूने पर करन्ट का एहसास नहीं होता था.

जिसके चलते गांव वाले आधुनिक डिजिटल युग में बिजली संकट से जूझ रहे थे, वो भी उस राज्य में जहां दूसरे प्रदेशों में बिजली बेची जाती है. आलम ये था कि यहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सो-पीस बनकर रह गया था, तो वही लो वोल्टेज की वजह से स्कूली बच्चे रात के अंधेरे में चिमनी की रोशनी में पढ़ने को मजबूर थे. गांव वाले तो यहां तक बताते है बिजली संकट वाले इस गांव में विवाह के लिए दूसरे गांव के लोग बेटी देना भी पसंद नही करते थे. हद की बात तो ये थी कि लोग इस गांव में मेहमान बनकर जाने से भी कतराते थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!