छतीसगढ़मुंगेली

जनपद पंचायत की भवन से टपक रहा पानी करेंट का बढ़ा खतरा…

मुंगेली न्यूज़ धमाका – कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने जनपद पंचायत का भी दफ्तर हैं, इस जनपद पंचायत कार्यालय के दीवारों और छत में पानी का रिसाव स्पष्ट देखा जा सकता हैं।

बारिश होते ही जनपद पंचायत कार्यालय के कई कमरों की दीवारों और छतों में पानी का रिसाव तो होता हैं साथ ही कुछ कमरों में पानी भी टपक रहा, जिससे जनपद पंचायत के कर्मचारियों को कार्य संपादन में बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही छत से पानी का सीपेज और पानी टपकने से करेंट का खतरा और बढ़ गया हैं

जनपद पंचायत कार्यालय भवन के कई कमरे जर्जर हो चुके है, बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है। जिसके कारण यहां के स्टॉफ़ के साथ साथ यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कब उन पर छत का प्लास्टर गिर जाए, इसका भी डर बना रहता है।

बारिश में छत से पानी टपकने के कारण कमरा पानी-पानी हो जाता हैं और वहाँ मौजूद फाइलों या दस्तावेजों के गीले होने की संभावना बनी रही हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिये और तत्काल इस जनपद पंचायत कार्यालय भवन की मरम्मत की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!