बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर सिम्स में सीनियर डॉक्टर ने जड़ दिया थप्पड़, गुस्से में जूनियर डाक्टर्स ने काम किया बंद

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) में बुधवार को उस समय गहमागहमी का माहौल हो गया, जब एक सीनियर डॉक्टर केएन चौधरी ने जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरना को उसके साथी और मरीजों के सामने थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हो गए, और उन्होंने काम बंद कर दिया डीन डॉ केके सहारे की समझाइश के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आएसिम्स के सर्जरी विभाग के सीनियर डॉ. केएन चौधरी ने मरीज को टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर वार्ड में भर्ती करने जूनियर डॉक्टर रोहित मोहराना को कहा था,

लेकिन जूनियर डॉक्टर पर्ची में इंजेक्शन लिखना भूल गए थे, और मरीज को इंजेक्शन लगाकर वार्ड में भर्ती कर दिया. इस बात की जानकारी होने पर डॉ चौधरी ने जूनियर डॉक्टर को उसके साथियों के सामने थप्पड़ जड़ दिया. जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि इतनी छोटी सी गलती के लिए सीनियर डॉक्टर को ऐसा नहीं करना था पूरे घटनाक्रम में सीनियर डॉक्टर की गलती की बात कही जा रही है, और उन्हें माफी मांगने की बात कहते हुए जूनियर डॉक्टर्स ने डीन  डॉ केके सहारे से इस बात की शिकायत की है. डीन डॉ. सहारे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जूनियर डॉक्टर को काम पर वापस जाने और आरोपी सीनियर डॉक्टर से बात करने की बात कही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!