नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पेगासस मामले में एक्सपर्ट कमेटी करेगी जांच

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है. चीफ जस्टिस एनवी रमना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हमने लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के हनन से बचाने से कभी परहेज नहीं किया. निजता केवल पत्रकारों और नेताओं के लिए नहीं, बल्कि यह आम लोगों का भी अधिकार है.सुप्रीम कोर्ट की ओर से पेगासस मामले में गठित कमेटी में जस्टिस आरवी रविंद्रन, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज आलोक जोशी, पूर्व आईपीएस संदीप ओबेराय के अलावा तीन तकनीकी सदस्य भी शामिल हैं.

इनमें गुजरात स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के डीन डॉ नवीन कुमार चौधरी, केरल स्थित अमृता विश्व विद्यापीठम में डॉ प्रबहारन पी, और आईआईटी, बॉम्बे में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अश्विन अनिल गुमस्ते शामिल हैं द हिंदू पब्लिशिंग ग्रुप के निदेशक एन राम की ओर से दायर याचिका में इस बात पर चिंता जताई थी कि प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे किया जा सकता है? प्रेस की स्वतंत्रता के महत्वपूर्ण है, जो लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, पत्रकारों के सूत्रों की सुरक्षा भी जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जांच का फैसला सुनाते हुए कहा कि तकनीक जीवन को उन्नत बनाने का सबसे बेहतरीन औजार है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!