नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर एसपी को पद से हटाया गया

नारायणपुर न्यूज़ धमाका /// कॉन्स्टेबल जयलाल नेताम की ड्यूटी ड्राइवर के तौर पर SP उदय किरण के साथ है। आरोप है कि गाड़ी की सफाई नहीं करने पर SP उदय किरण ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद कॉन्स्टेबल जयलाल नेताम डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी हालत देख भर्ती कर लिया गया। इसकी जानकारी लगते ही आदिवासी समाज के प्रतिनिधि भी कॉन्स्टेबल नेताम से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए। SP उदय किरण पर इस बार अपने ही ड्राइवर को पीटने का आरोप लगा है।

ड्राइवर को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आदिवासी समाज के प्रतिनिधि ड्राइवर से मिलने अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताई। वहीं, पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने SP को पद से हटाने और एट्रोसिटी एक्ट में FIR दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर SP ने मारपीट से इनकार किया है।इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार देर शाम निर्देश जारी कर दिए। साथ ही मामले की जांच IG बस्तर सुंदरराज पी. को देकर रिपोर्ट मांगी गई है। CM बघेल ने कहा, पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वह अपराधियों से सख्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारियों से मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!