छतीसगढ़सूरजपुर

पेड़ पर लकड़ी ठोककर बनाई सीढ़ी, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत चादर ओढ़कर चोरी करने पहुंचा शातिर चोर

24 अगस्त 2026 //

सूरजपुर न्यूज़ धमाका – सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में चादर ओढ़कर चोरी करने पहुंचा युवक CCTV में कैद हो गया। घर में घुसने के लिए पेड़ पर लकड़ी ठोककर बनाई सीढ़ी, पुलिस जांच में जुटी

चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों द्वारा अपनाए जा रहे अजब-गजब तरीकों का एक और मामला सामने आया है। सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चादर ओढ़कर घर में घुसता नजर आया। हालांकि उसकी यह तरकीब भी काम नहीं आई और पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई।

पेड़ पर लकड़ी ठोक बनाई सीढ़ी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक ने घर में दाखिल होने के लिए पीछे की बाउंड्री वॉल के बाहर लगे पेड़ का सहारा लिया। पेड़ पर चढ़ने के लिए चोर ने लकड़ी के बत्ते ठोककर सीढ़ीनुमा रास्ता भी तैयार किया था। इसके बाद वह चादर ओढ़कर घर के अंदर दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम देता नजर आया।

CCTV से बचने चादर बनी चोर की ढाल

चोर ने अपनी पहचान छिपाने और सीसीटीवी कैमरे की नजर से बचने के लिए चादर का सहारा लिया, लेकिन उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

बढ़ती चोरी की वारदातों से दहशत

वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!