छतीसगढ़धमतरी

 अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की मौत… अलग-अलग हादसों में 3 ने गंवाई जान, 4 मवेशी भी दबकर मरे

17 जुलाई 2026 //

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इन हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 गायों की मौत हो गई. यह घटनाएं धमतरी और बलरमापुर जिले से सामने आए हैं.

सड़क हादसे में उजड़ा परिवार

धमतरी जिले के लिए शुक्रवार का दिन हादसों से भरा हुआ है. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. भीषण हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम और कुमारी बाई नेताम के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, पंडरीपानी-खड़मा गांव के बीच दुर्घटना हुई है. अज्ञात वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि प्रेमलाल के भाई की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह दुगली गांव जा रहे थे

कार से टक्कर के बाद युवक के दोनों पैर कटे, मौत

धमतरी जिले के देवपुर में कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दर्दनाक हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य युवतियां घायल हुई हैं. यह दुर्घटना नगरी के देवपुर के पास हुआ है. 

जानकारी के अनुसार, राहगिरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं कार को जब्त कर मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है.

यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर हल्लाहाल पुल के समीप यात्री बस और ट्रेलर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं, हालांकि बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए भेजा

गिट्टी लदा हाईवा पलटा, चार गायों की मौत

बलरामपुर जिल के दूसरे सड़क हादसे में तेज रफ्तार गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर घर में पलट गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर अधौरा स्थित आकाश एग्रो के सामने यह हादसा हुआ है. सड़क किनारे बैठे चार मवेशी गिट्टी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पास के कच्चे मकान में सो रहे दो लोग भी घायल हो गए. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!