मुंबई

नया लुक देख फैंस हुए क्रेजी 60 की उम्र में सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश सलमान खान का नया अवतार

14 जून 2026 //

मनोरंजन धमाका – सलमान खान का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गए फैंस! बज-कट हेयरस्टाइल देखकर लोग बोले- भाईजान इस बार कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक खास इवेंट आयोजित किया। इस दौरान कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के नए लुक की रही।

इवेंट में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर एंट्री की और कैमरों के सामने कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सलमान खान का बदला हुआ अंदाज

इवेंट में सलमान खान ने अपने नए लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वह ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। लेदर ब्लेजर, वेस्ट और डिस्ट्रेस्ड जींस में उनका अंदाज काफी अलग नजर आया।

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके नए हेयरस्टाइल की हुई। सलमान ने बेहद छोटा हेयरकट कराया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। कई लोगों को उनका यह लुक फिल्म ‘तेरे नाम’ के राधे की याद दिला गया।

सलमान खान का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह किसी नई फिल्म की तैयारी हो सकती है।
कुछ लोगों का मानना है कि यह लुक ‘तेरे नाम 2’ के लिए हो सकता है, जबकि कुछ इसे किसी बड़े एक्शन प्रोजेक्ट से जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान के इस बदलाव के पीछे जरूर कोई बड़ा सरप्राइज छिपा है।

जल्द नई फिल्म में दिखेंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह निर्माता दिल राजू की फिल्म में काम कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी दिखाई देंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!