छतीसगढ़कोंडागांव

केशकाल घाट में फिर थमी रफ्तार, 3 किमी तक लगा वाहनों का रेला; ट्रैफिक संभालने में जुटी पुलिस

11 जून 2026

केशकाल न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के केशकाल के नेशनल हाईवे-30 केशकाल घाटी में गुरुवार सुबह से ही मेगा जाम की स्थिति बनी हुई है थी। दरअसल, घाटी से लेकर शहर तक करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेशनल हाईवे-30 पर सुबह-सुबह मेगा जाम

कोंडागांव जिले के केशकाल घाट में गुरुवार सुबह एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नेशनल हाईवे-30 पर भारी वाहनों का दबाव, ओवरटेकिंग और एक दुर्घटना के चलते लंबा जाम लग गया।

2 से 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़क पर करीब 2 से 3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। यात्री वाहन, बसें और ट्रक घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक दिन पहले हुई थी दुर्घटना
उल्लेखनीय है कि, बीते दिन बुधवार को एक गाड़ी से दुर्घटना हों गई थी जिसके कारण जाम लग गई थी जो शाम को भी लगी और गुरुवार की सुबह भी जाम कि स्थिति रही, कई घंटे के बाद केशकाल पुलिस के द्वारा यातायात बहाल की गई। 

मार्ग पर थम गई वाहनों की रफ्तार 
घाटी मे जाम लगने का और भी कारण है जैसे घाटी में लगातार बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और छोटे वाहन चालकों द्वारा ओवरटेकिंग किए जाने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि, घाटी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई।

वन-वे व्यवस्था लागू कर ट्रैफिक बहाल करने की कोशिश

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने का प्रयास शुरू किया।

मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस
गौरतलब है कि, केशकाल पुलिस द्वारा घाटी क्षेत्र में लगातार चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की जाती रही है, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। लापरवाही के चलते आए दिन घाटी में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। फिलहाल, केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर वन-वे व्यवस्था लागू कर यातायात बहाल करने में सफल हुई ।

 

प्रशासन ने की चालकों से अपील 
पुलिस द्वारा धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया, जिससे यातायात सामान्य किया जा सके। प्रशासन ने वाहन चालकों से घाटी मार्ग में सावधानी बरतने और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!