छतीसगढ़गरियाबंद

नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद न्यूज धमाका – जिले के छुरा थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सारागांव पापराही के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो (क्रमांक CG 02 AU 0138) नायब तहसीलदार दोनोश साहू के नाम पर दर्ज है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनोश साहू स्वयं वाहन में मौजूद थे। सामने से आ रही बाइक बोलेरो की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!