छतीसगढ़धमतरी

मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

CG Crime : मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी न्यूज धमाका – जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में मातर मड़ई कार्यक्रम देखने गए युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की खून से लथपथ लाश शनिवार सुबह बस्ती के पास मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक भानुप्रताप मांडवी (24 वर्ष) ग्राम झूरातराई का निवासी था। वह धमतरी में आटा चक्की में काम करता था। 23 अक्टूबर की सुबह वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह माकरदोना गांव में आयोजित मातर मड़ई कार्यक्रम में पहुंच गया।

25 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने बस्ती के पास उसकी खून से सनी लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मृतक का भाई राकेश मांडवी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा।

मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भय और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!