छतीसगढ़अंबिकापुर

पेट्रोल डालकर बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

पेट्रोल डालकर बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर तुलसी चौक के पास एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दुर्गा प्रसाद नामक बुजुर्ग लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। वे किराए के मकान में अकेले रह रहे थे। अचानक उन्होंने अपने कमरे में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

बुजुर्ग की चीखें सुनकर नीचे रहने वाले मकान मालिक मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!