छतीसगढ़कांकेर

ट्रक से जा टकराई बस: हादसे में 12 यात्री घायल, बस के उड़े परखच्चे

ट्रक से जा टकराई बस

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जंगलवार कॉलेज के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए।

घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जिससे कई यात्री बस में फंस गए थे। रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।


निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंदा, दो की मौत

दुर्ग जिले के पटेल चौक, कलेक्ट्रेट के सामने देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंद दिया। हादसे में 25 वर्षीय सलमा और खिल्श्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक दोनों कुंद्रा पारा स्थित अटल आवास के निवासी थे।


रायपुर में मिनी-ट्रक से जा टकराया स्कूटर, एक की मौत, दो घायल

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क किनारे खड़ी मिनी-ट्रक से जा टकराया। हादसे में महेश यादव (कटोरा तालाब निवासी) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी यश शर्मा और रूपेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायल युवकों का इलाज मेकहारा अस्पताल में जारी है।


लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!