
बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 मवेशियों से भरे ट्रक को जब्त किया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान ट्रक का ड्राइवर भाग निकला, लेकिन ट्रक में मौजूद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बिना चारा-पानी के भर दिए थे मवेशी
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग पर आयशर वाहन को रोका गया। ट्रक में 13 भैंसे और 2 भैंसें जिंदा हालत में मिलीं, जबकि 2 भैंसे दम घुटने और भूख-प्यास से मर चुके थे। एक भैंसे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरूख कुरैशी (25), निवासी दढी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला शामली (उप्र) के रूप में हुई है।
कोई परमिट नहीं, न ही अनुमति पत्र
वाहन चालक या आरोपी तस्कर के पास परिवहन का कोई वैध परमिट या अनुमति पत्र नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक, मवेशियों और दो मोबाइल फोन समेत कुल 16,09,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
कार्रवाई में कई पुलिसकर्मी शामिल
कार्रवाई एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। इसमें थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी पर कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।



