छतीसगढ़केशकाल

खाई पर हवाई झूला बना ट्रक: बड़ा हादसा टला, टोचन के दौरान रस्सी टूटी

केशकाल न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केशकाल घाट में एक खराब ट्रक को टोचन कर हटाया जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रक का आधा हिस्सा खाई के ऊपर लटक गया और हवाई झूले की तरह झूलता रहा।


एक सप्ताह से घाट पर खराब पड़ा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक यह ट्रक पिछले एक सप्ताह से घाट पर खराब पड़ा था। रविवार को इसे हटाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।


बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि ट्रक घाट क्रमांक 9 से घाट क्रमांक 7 तक गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।


पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सुरक्षित हटाने की कोशिश की जा रही है।


बस्तर में बारिश से सड़कों और पुलों की हालत खराब

उधर, बस्तर संभाग में बारिश और बाढ़ से कई पुल और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत और नए निर्माण के लिए 19 करोड़ 2 लाख 70 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है, ताकि आवागमन दोबारा सुचारू हो सके।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!