
तिल्दा-नेवरा न्यूज धमाका – पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 56 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
मुखबिर की सूचना पर छापा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेश उर्फ पप्पन पंजवानी, निवासी नेवरा, स्टेट बैंक के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 56 पौवा शराब को जब्त करते हुए उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार देर शाम कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस की अवैध शराब पर सख्ती
पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
