छतीसगढ़बस्तर

बड़ा हादसा टल गया: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस में आग, बाल-बाल बची मरीज की जान

बस्तर न्यूज धमाका – बस्तर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लेबर पेन से जूझ रही महिला मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

पायलट और स्टाफ की सतर्कता से बची जान

जैसे ही एंबुलेंस में आग लगी, चालक और सहयोगी स्टाफ ने तुरंत मरीज को बाहर निकालकर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से महिला की जान बच गई।

दमकल पहुँची देर से, एंबुलेंस खाक

आग लगने की सूचना दोपहर 12:50 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुँची। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल वाहन को टोटल लॉस घोषित कर दिया गया है।

बारिश से बिगड़े हालात

बस्तर में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने स्थिति और कठिन बना दी है। सड़कों पर जलभराव से एंबुलेंस की आवाजाही बाधित हो रही है, जिसके चलते आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रशासन ने हालात को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए आवाजाही पर नियंत्रण लगाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!