
अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। आलम यह है कि नवनिर्वाचित मंत्री राजेश अग्रवाल के शासकीय निवास में भी जलभराव हो गया।
मंत्री के बंगले में भरा पानी
बारिश का पानी मंत्री आवास परिसर में भर गया। नगर निगम का अमला मोटर पंप लगाकर पानी निकालने में जुटा हुआ है। बावजूद इसके बारिश जारी रहने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल
मंत्री आवास तक पानी घुस जाने से लोगों में आक्रोश है और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहरवासी भी लगातार जलभराव से परेशान हैं।
बीजापुर में 100 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा
अंबिकापुर ही नहीं, बीजापुर जिले में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है।
- गंगालूर मार्ग पर चेरपाल नदी में बाढ़ आने से 100 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
- नदी किनारे बसे गांवों के मकानों को खाली कराया जा रहा है।
- इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है।
प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि वे नदी और नालों के आसपास न जाएं। वहीं राहत-बचाव दल प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी कर रहा है।
