छतीसगढ़सरगुजा

सरगुजा: अस्पताल जा रहे युवक से नकाबपोशों ने की लूट, बाइक और मोबाइल लेकर फरार

हॉस्पिटल जा रहे युवक से लूट : लुचकी घाट पर 6 नकाबपोशों ने लूट ली बाइक

सरगुजा न्यूज धमाका – जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। छह नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बतौली गोविंदपुर निवासी भारत यादव, पिता मनीराम यादव, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी दादी को देखने जिला अस्पताल अंबिकापुर जा रहे थे। वे अपनी बाइक (क्रमांक CG 15 DJ 3339) से जैसे ही लुचकी घाट पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार 6 नकाबपोश युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। बिलासपुर चौक तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर बाइक लूट ली।

पीड़ित के अनुसार, लुटेरे उनका मोबाइल भी छीनने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन को फेंक दिया। इसके बाद नकाबपोश युवक धक्का-मुक्की करते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। किसी तरह अस्पताल पहुंचे भारत यादव ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, हालांकि पुलिस ने इसे लूट की जगह चोरी की वारदात मानकर रिपोर्ट दर्ज की है।

इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि लुचकी घाट में इस तरह की वारदातें नई नहीं हैं। करीब दो माह पहले भी सीतापुर निवासी एक युवती से स्कूटी लूट ली गई थी। लगातार घटनाओं से राहगीरों में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!