छतीसगढ़दंतेवाडा

दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली से हैवानियत : दुष्कर्म के बाद गला दबाया, प्राइवेट पार्ट पर हमला कर हुए फरार, अब गिरफ्तार

दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली से हैवानियत

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। किरन्दुल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ही पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर दरिंदगी की। पति ने पहले पीड़िता से दुष्कर्म किया, फिर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। जब महिला की मौत नहीं हुई तो दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना और जांच
पीड़िता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में दुष्कर्म व हमले की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस घटना में शामिल लखमा कुंजाम और उसकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जुर्म का कारण
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पास जमीन है और वह अपनी जमीन किसी और को खेती करने देती थी। इसी रंजिश में पति और पहली पत्नी ने मिलकर महिला की हत्या की साजिश रची और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!