छतीसगढ़बिलासपुर

महिला पार्षद और पति पर FIR दर्ज : पानी-बिजली की समस्या को लेकर निगम कार्यालय का घेराव

बिलासपुर न्यूज धमाका – बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को लेकर किया गया विरोध अब कानूनी कार्रवाई तक पहुँच गया है। वार्ड नंबर 5 (कांग्रेस) की पार्षद गायत्री साहू और उनके पति लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला?
मंगलवार को तिफरा क्षेत्र (भगत सिंह आज़ाद नगर और यादव नगर) के नागरिकों ने पार्षद गायत्री साहू के नेतृत्व में पानी, बिजली और अफसरशाही के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय विकास भवन का घेराव किया। बड़ी संख्या में महिलाएँ भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने महापौर कक्ष के सामने मटका फोड़कर नाराजगी जताई और “सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” का नारा लगाया।

निगम की प्रतिक्रिया और एफआईआर
महापौर सचिवालय में कार्यरत शेख अमीन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने पार्षद गायत्री साहू और उनके पति लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ धारा 126(2), 221, 329(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

स्थानीयों की नाराजगी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई बार अपनी समस्याएँ नगर निगम प्रशासन और महापौर तक पहुँचा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें घेराव करना पड़ा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!