
जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों महिलाएं रायगढ़ जिले की रहने वाली थीं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुई घटनाएं
- कमरई गांव की एक महिला को घर में बच्चे को दूध पिलाने के दौरान करैत सांप ने डंसा।
- वहीं बाकारुमा की रनमेत बाई मचान पर सो रही थीं, तभी उन्हें भी करैत सांप ने डंसा।
दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।



