छतीसगढ़बिलासपुर

मोबाइल गेम को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने की दोस्त की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के ही दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या का कारण सिर्फ मोबाइल गेम खेलना था।

मोबाइल छीनने पर गला घोंटकर हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी छत्रपाल मोबाइल गेम खेलने का शौकीन था। परिजनों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। मृतक चिन्मय सूर्यवंशी के पास मोबाइल था, जिस पर वह अक्सर गेम खेला करता था। 31 जुलाई को छत्रपाल ने चिन्मय से मोबाइल मांगा, लेकिन चिन्मय ने इनकार कर दिया। इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और शव को गांव के बंद पड़े स्कूल भवन में छिपा दिया।

15 दिन बाद मिला शव
परिजनों ने 1 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को सुराग मिला और 15 दिन बाद ग्राम भरारी के बंद पड़े प्राथमिक स्कूल भवन से चिन्मय का शव बरामद किया गया।

कबूलनामे में खोला राज़
दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस को छत्रपाल पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि मोबाइल गेम खेलने की लत के कारण उसने यह कदम उठाया।

मोबाइल गेम की लत बनी वजह
दरअसल, मृतक और आरोपी दोनों को मोबाइल गेम की लत थी। जब आरोपी को मोबाइल से वंचित कर दिया गया, तो उसने दोस्त के मोबाइल पर नज़र गड़ा दी और विरोध मिलने पर यह खौफनाक वारदात कर दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!