छतीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की जेलों में 5600 कैदी क्षमता से ज्यादा, हाई कोर्ट ने जताई हैरानी

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों की संख्या क्षमता से करीब 5,600 अधिक हो गई है। डीजीपी ने हाई कोर्ट में दायर शपथ पत्र में बताया कि वर्तमान में 20 हजार से ज्यादा कैदी जेलों में बंद हैं, जबकि निर्धारित क्षमता इससे काफी कम है। इस खुलासे पर हाई कोर्ट का डिवीजन बेंच हैरान रह गया और पूछा कि यह स्थिति कब सुधरेगी।

शपथ पत्र के मुताबिक, बेमेतरा में ओपन जेल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, अंबिकापुर में 200 कैदियों के लिए नया बैरक बन रहा है। वहीं, बिलासपुर सेंट्रल जेल के नए भवन के लिए छठवीं बार टेंडर निकाला गया है, लेकिन अब तक कोई ठेकेदार आगे नहीं आया।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच में तीन पीआईएल को मर्ज कर सुनवाई हो रही है, जिनमें जेलों में ओवरक्राउड और कैदियों की अमानवीय स्थिति को लेकर मामले शामिल हैं। कोर्ट ने 16 सितंबर को अगली सुनवाई तय करते हुए राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!