छतीसगढ़सक्ती

सक्ति: लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर युवक की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल

सक्ति न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पारिवारिक गुटबाजी और पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय सर्वे दास महंत की आरोपियों ने निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सर्वे दास को घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घसीटते हुए करीब तीन घंटे तक लाठी-डंडों और लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतक के बेटे को भी बुरी तरह पीटा गया, जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक है।

मृतक की पत्नी कांति महंत का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर आरोपियों के अनुसार दर्ज की और महिला आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए। उनका कहना है कि थाने पहुंचने के बाद भी उन्हें घंटों तक मदद नहीं मिली।

गांव के लोगों के मुताबिक, घटना इतनी भयावह थी कि कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

पुराना विवाद बना कारण, 9 गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 आरोपियों—पीला दास महंत, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्ण दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत—को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल बेटे का इलाज जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!