छतीसगढ़बलरामपुर

प्रेमिका से शादी की सनक में पत्नी पर कहर — खौलते पानी में चेहरा डुबाया, गर्म चिमटे से जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वाड्रफनगर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर अत्याचार, बंधक बनाकर रखने और जानलेवा हमले के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास-ससुर फरार हैं।

प्रेमिका से शादी की सनक में रची खौफनाक साजिश

पीड़िता के अनुसार, आरोपी आकाश तिवारी, जो वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी संचालित करता है, का एक महिला से अवैध संबंध है और वह उसी से शादी करना चाहता था। इस रास्ते में पत्नी को बाधा मानते हुए उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई।

अमानवीय अत्याचार: खौलते पानी और गर्म चिमटे से हमला

शिकायत में महिला ने बताया कि आकाश ने पहले उसके मुंह में कपड़े ठूंस दिए, फिर चेहरा खौलते पानी में डुबाने की कोशिश की। जब वह छटपटाती रही, तो गर्म चिमटे से शरीर को दागा गया। इन क्रूर करतूतों में उसकी सास और ससुर भी शामिल थे, जिन्होंने उसे लगातार एक हफ्ते तक घर में बंधक बनाकर रखा और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

बचकर पहुंची थाने, दर्ज हुआ केस

किसी तरह साहस जुटाकर पीड़िता वहां से भाग निकली और त्रिकुंडा थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सास और ससुर की तलाश जारी है।

पुलिस ने की पुष्टि

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति आकाश तिवारी पुलिस हिरासत में है और फरार सास-ससुर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


संपादकीय टिप्पणी:

यह घटना केवल घरेलू हिंसा का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या की कोशिश है। ऐसे मामलों में कानूनी सख्ती और त्वरित न्याय न केवल पीड़ितों को सुरक्षा देता है, बल्कि समाज में एक चेतावनी भी देता है कि हिंसा का कोई स्थान नहीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!