छतीसगढ़कोरबा

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली। तेज रफ्तार बाइक के मवेशी से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद दादर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा

घटना करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानिकपुर चौकी की है। मृतक रामायण, सादराम और सुख सिंह तीनों दिहाड़ी मजदूर थे और शनिवार को कोटमेर, रामपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर भोज में शामिल होने गए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से दादर गांव लौट रहे थे, तभी अचानक रास्ते में मवेशी सामने आ गया।

बाइक की तेज रफ्तार और अचानक सामने आए मवेशी के कारण बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार करीब 10 फीट दूर जा गिरे।

मौके पर दो की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

इस दर्दनाक हादसे में रामायण और सादराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुख सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां अक्सर मवेशियों की भीड़ देखी जाती है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों से मवेशियों को हटाने और सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने की मांग की है।

गांव में मातम का माहौल

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से दादर बस्ती में मातम पसर गया है। गांव में हर आंख नम है, और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग जुटे हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!