छतीसगढ़दुर्ग

अश्लील वीडियो बनाकर 29 लाख की ब्लैकमेलिंग: आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

दुर्ग न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ब्लैकमेलिंग का एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख रुपये की वसूली की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सब्जी व्यवसाय का लालच, फिर जबरदस्ती संबंध और वीडियो रिकॉर्डिंग

जानकारी के अनुसार, भिलाई के जवाहर नगर निवासी शुभम कुमार गुप्ता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। कार्य के दौरान उनकी मुलाकात आरोपी आलोक मिश्रा से हुई, जिसने शुभम को सब्जी व्यवसाय में मोटे मुनाफे का लालच देकर अपने झांसे में लिया।

इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। फिर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किस्तों में लाखों रुपये की मांग करनी शुरू कर दी।

लोकलाज के डर से देता रहा पैसे, फिर की हिम्मत

शुभम कुमार लोकलाज के भय से आरोपी की ब्लैकमेलिंग में फंसते चले गए और धीरे-धीरे कुल 29 लाख 40 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। मगर जब आरोपी की डिमांड और लालच बढ़ता ही गया, तो परेशान होकर शुभम ने जामुल थाने में मामला दर्ज कराया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड निवासी आरोपी आलोक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस की चेतावनी: ब्लैकमेलिंग के मामलों में चुप न रहें, कानून आपके साथ है

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले के संदर्भ में आमजन से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह से डराने-धमकाने या ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है, तो बिल्कुल न डरें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ऐसे मामलों में कानून पीड़ित के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!